बदायूँ।
बदायूं: अलीगढ़ से भागे मजदूरों में कोरोना का संक्रमण निकल आया है। संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने केवल खानापूर्ति की है। वहीं तहसील प्रशासन ने तो वह भी नहीं किया है, जिसकी वजह से गांव सील नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है और सेनिटाइज किया है।रविवार को दहगवां ब्लाक के गांव भवानीपुर खल्ली में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।जिस पर स्वास्थ विभाग की टीम ने तीनों लोगों को इलाज के लिए भेज दिया, वहीं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इसके बाद परिवार के सदस्यों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के घर पहुंच बाहर गेट पर नोटिस चस्पा बैंक के द्वारा किया गया है। इधर ग्राम प्रधान ने संक्रमितों के गांव को सेनिटाइज कराया है, प्रधान ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है। अभी तहसील प्रशासन ने गांव को सील नहीं कराया है। जिससे चर्चा का विषय रहा है, चर्चा कि अगर ऐसे ही खुला रहेगा तो संक्रमण और बढ़ सकता है।
रिपोर्ट: यीशूदास