Breaking News

02 अदद चोरी की ट्रांसफार्मर के साथ 03 अभियुक्त फरार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना रानी की सराय

दिनाकं 22.07.2020 को श्री रामकृष्ण  यादव पुत्र श्री सिकन्दर यादव अवर अभियन्ता 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि ग्राम- सम्मोपुर खालसा (नहर के पास) में कृषि फीडर पर लगा हुआ 25 KVA की टाँसफार्मर बीती रात में अज्ञात लोगो द्वारा चुरा लिया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/20 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 सुल्तान सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
              
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण कर वरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 27.07.2020 प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री रामायण सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री सुल्तान सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर भंगहा से सयम 8.30 बजे  अभियुक्तगण1.दिनेश पुत्र शिवनाथ यादव सा0 भंगहा थाना रानी की सराय आजमगढ़ 2. रविन्द्र यादव पुत्र रामपलट यादव सा0 अल्लीपुर भदोली थाना तहबरपुर आजमगढ़  3. करन कुमार उर्फ भगानू पुत्र कन्हैया लाल सा0 जलाईपुर थाना रानी की सराय आजमगढ़ को दो अदद चोरी के विद्युत ट्रांसफार्मर के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र बलधारी यादव निवासी भंगहा थाना रानी की सराय आजमगढ़ मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा ।अधिक जानकारी करने पता  चला कि एक ट्रान्सफार्मर थाना रानी की सराय के मु0अ0सं0 93/20 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित है तथा एक थाना जहानागंज क्षेत्र से पूर्व में हुई चोरी का ट्रांसफार्मर है ।
 पूछताछ का विवरण– अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो पता चला कि रानी की सराय से सम्बन्धित ट्रांसफार्मर चोरी की घटना में गिरफ्तार तीनो अभियुक्त एवं फरार अभियुक्त प्रदीप यादव भी शामिल था प्रदीप यादव के घर पर ही दोनो चोरी के ट्रांसफार्मर छुपाकर रखे गये थे जिसे आज बेचने के उद्देश्य से जा रहे थे और पकड़े गये । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 93/20 धारा 379/411 भादवि थाना रानी की सराय आजमगढ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.दिनेश पुत्र शिवनाथ यादव सा0 भंगहा थाना रानी की सराय आजमगढ़।

 2. रविन्द्र यादव पुत्र रामपलट यादव सा0 अल्लीपुर भदोली थाना तहबरपुर आजमगढ़।

 3. करन कुमार उर्फ भगानू पुत्र कन्हैया लाल सा0 जलाईपुर थाना रानी की सराय आजमगढ़

फरार अभियुक्त

प्रदीप यादव पुत्र बलधारी यादव निवासी भंगहा थाना रानी की सराय आजमगढ़।

बरामदगी

1. एक अदद चोरी गयी ट्रान्सफार्मर सम्बन्धित मु0अ0स0 93/20 धारा 379 भादवि थाना रानी की सराय
2. एक अदद ट्रान्सफार्मर चोरी सम्बन्धित थाना जहानागंज आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सुल्तान सिंह थाना रानी की सराय मय हमराह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने