आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 05 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व पे्रषित सैम्पल्स मंे से 05 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमे 01 व्यक्ति नन्हुपुर, हरैया, 01 व्यक्ति जोकहरा लाटघाट, हरैया, 01 व्यक्ति हरिकिशूनपुर रानी की सराय, 01 व्यक्ति उदयभानपुर, गुजरपार, ब्लाक सठियांव तथा 01 व्यक्ति बम्हौर मुबारकपुर के रहने वाले है।
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त कंटेनमेंट जोन घोषित होगा।
सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 286 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 89 एक्टिव केस हैं, 190 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।