Breaking News

पीपल, आम, नीम के पौधों को लगाकर पौधरोपण किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। 05 जुलाई-- सचिव, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ रंजन कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से अस्थाई निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल तेरही महाराजगंज में पीपल, आम, नीम के पौधों को लगाकर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई कि इस गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं की कितनी संख्या है, जिस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि यहां पर 70 पशु है।नोडल अधिकारी सीवीओ को निर्देश दिए कि पशुओं के चारे, पानी आदि की व्यवस्था कर लें। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि जो पौधे लगाए गए हैं उसका संरक्षण करें।
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह, डीएफओ संजय विस्वाल, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीसी मनरेगा बीबी सिंहरु, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी, बीडीओे महाराजगंज, पीडब्ल्यूडी के एक्सीयन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने