आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रानी की सराय
दिनाकं 17.07.2020 को समय 21.30 बजे ग्राम आंवक में दो पक्षो में मारपीट की सूचना पर थाना रानी की सराय का पुलिस बल प्रस्थान कर मौके पर गया था । शान्ति व्यवस्था बनाने के दौरान एक पक्ष द्वारा पुलिस बल पर जानलेवा हमला कर दिया गया । जिसमें प्र0नि0 थाना रानी की सराय सहित कई पुलिसकर्मी गम्भीर रुप से घायल हुए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 88/20 धारा 147,148 , 149, 307, 323, 332, 353, 504,506,427,188 भादवि0 व 3 महा0 अधि0 व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसकी विवेचना उ0नि0 अनुपम जायसवाल के द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।जिसमें पूर्व में चार अभियुक्तगण गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुके है अन्य अभियुक्तगण फरार चल रहे थे ।
पुलिस अधीक्षक प्रो0 श्री त्रिवेणी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आज दिनांक 21.07.2020 को विवेचक उ0नि0 श्री अनुपम जायसवाल मय हमराहियान द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-88/2020 में वांछित चल रहे अभियुक्त/अभियुक्ता 1. परमशीला पत्नी राजेश राजभर 2. होशिला पत्नी कविन्द्र 3. रेखा पत्नी अर्जुन राजभर 4.पुष्पा पत्नी सीता राजभर 5. हरेन्द्र प्रसाद पुत्र शिवनाथ राजभर निवासीगण आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को ग्राम आंवक से समय 09.35 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 88/20 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 332, 353, 504, 506, 427, 188 भादवि0 व 3 महा0 अधि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता
1. परमशीला पत्नी राजेश राजभर सा0 आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
2. होशिला पत्नी कविन्द्र सा0 आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
3. रेखा पत्नी अर्जुन राजभर सा0 आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
4. पुष्पा पत्नी सीता राजभर सा0 आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
5. हरेन्द्र प्रसाद पुत्र शिवनाथ राजभर सा0 आंवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0अनुपम जायसवाल मय हमराह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।