Breaking News

थाना दीदारगंज के टाप-10 सहित 02 अभियुक्त बरदह थाने में मुठभेड के बाद गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस एव चोरी के वाहन बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा अपराध नियंत्रण एव वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में दिनांक 26.07.2020 को SSI त्रिलोकीनाथ पाण्डेय ,SI श्री बजंरग कुमार मिश्र के द्वारा मुखबिर की सूचना पर जिवली के पास से हल्की मुठभेड के बाद अभियुक्तगण 1-रामविलास राजभर पुत्र सन्तलाल राजभर निवासी ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ 2. रामऔतार राजभर पुत्र रमेश राजभर ग्राम चितारा महमुदपुर थाना दीदादरगंज जनपद आजमगढ को एक अदद तमंचा 315 बोर,3 अदद जिन्दा कारतूस एव एक अदद खोखा कारतूस के साथ समय रात्रि 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया । पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग के उद्देश्य से अभियुक्तगण को रोका गया तो एक अभियुक्त ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव करते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गयी । पुछताछ के बाद अभियुक्तगण की निशादेही पर जिवली शराब ठेका  के पास खाली पड़े अहाते से चोरी की तीन अदद मोटरसाईकिल व एक अदद होन्डा कार बरामद किया गया ।जानकारी की गयी तो गिरफ्तार अभियुक्त रामबिलास दीदारगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर एवं टाप-10 अपराधी है तथा अभियुक्त रामअवतार भी दीदारगंज का सक्रिय अपराधी है । अभियुक्तगण का एक गैंग है जो वाहनो की चोरी एवम् विक्री के साथ एटीएम फ्राड से सम्बन्धित अपराध भी करते है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0-180/2020 धारा 307,41,411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह जिला आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-रामविलास राजभर पुत्र सन्तलाल राजभर निवासी ग्राम सुरहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ 

2. रामऔतार राजभर पुत्र रमेश राजभर ग्राम चितारा महमुदपुर थाना दीदादरगंज जनपद आजमगढ

बरामदगी

 1. कार होण्डा रजि0 न0 DL 3 CAK1512 

2. बुलेट मोटरसाइकिल चेचिस NO. ME 3U 355 F 2LB 876520 

3. मोटरसाइकिल स्पलेन्डर प्रो नम्बर प्ले0पर रजि 0ना0UP 50 AN3633 

4. मोटर साइकिल होन्डा साइन रजि0ना0UP 50 BQ 5869 
5.एक अदद तमंचा , 3 अदद जिन्दा एव 01 अदद खोखा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।

SSI त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, उ0नि0 बजंरग कुमार मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने