आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अवैध शस्त्र धारको के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ श्री पंकज पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 अकमल खाँ के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 16.7.2020 को प्रभारी निरीक्षक जहानागंज श्रीमति ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 सुबाष चन्द्र यादव, का0 दिलराज सिंह, म0का0 रागिनी सिंह के मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 अक्षयबर यादव ग्राम शुम्भी( भरपुरवा) थाना जहानागंज आजमगढ़ को रविदास मठ ग्राम कोल्हूखोर थाना जहानागंज आजमगढ़ से समय करीब 3.30 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ । उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मे मु0अ0स0 148/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 अक्षयबर यादव ग्राम शुम्भी ( भरपुरवा) थाना जहानागंज आजमगढ़ ने पूछ-ताछ पर बताया कि पूर्व में भी लूट,चोरी,छिनैती,हत्या जैसे संगीत अपराध कारित करता था जिसके सम्बन्ध में कई थानो पर मुकदमें पंजीकृत है । इन्ही अपराध के कारण तमाम लोगो से दुश्मनी हो गयी है इसलिये अपनी सुरक्षा के लिए यह तमंचा व कारतूस अपने पास रखा था ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 148/20 धारा 3/25आर्मस एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
हरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 अक्षयबर यादव ग्राम शुम्भी( भरपुरवा) थाना जहानागंज आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-920/05 धारा 392,411 भादवि थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ
2.मु0अ0सं0-570/05 धारा 392 भादवि
थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ।
3.मु0अ0सं0- 578/05 धारा 392/411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।
4.मु0अ0सं0-141/06 धारा392/411 भादवि थाना रानी का सराय जनपद आजमगढ़ ।
5.मु0अ0सं0-04/06 धारा 392 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
6. मु0अ0सं0-72/06 धारा 3(1)उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़
7.मु0अ0सं0-715/07 धारा 3(1)उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
8. मु0अ0सं0-382/05 धारा 392 भादवि
थानारानी की सराय जनपद आजमगढ़
9. मु0अ0सं0-358/06 धारा 110 सीआरपीसी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़
10. मु0अ0सं0-58/17 धारा
147/148/149/323/504/506/302 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1-प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया मय हमराही पुलिस बल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
