आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहरौला।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अभ्यत अपराधियो एव वांछितो के विरूद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बुढनपुर के निर्देशन आज दिनांक 16/7/2020 को थानाध्यक्ष अहरौला श्री ब्रह्मदीन पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक मय हमराह द्वारा बसही बाजार के पास से मुखबिर की सूचना पर अंकित निषाद पुत्र हनुमान निषाद सा0 शम्भूपुर पुरा बोहरबान थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को समय 9.45 बजे प्रातः संदिग्ध अवस्था में हल्की मुठभेड़ के बाद एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर ,एक अदद जिन्दा कारतूत एव एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त अंकित निषाद के सम्बन्ध में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक अपराधी बसही बाजार, केदारपुर नहर पुलिया के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है । पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही हेतु आवश्यक प्रबन्ध के साथ जब अभियुक्त के पास पहुचे और टोकते हुए पुछताछ करना चाहे त्यो ही अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया परन्तु पहले से सतर्क पुलिस टीम द्वारा उक्त हमले से अपना बचाव करते प्रशिक्षित तरीके से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर ,एक अदद जिन्दा कारतूत एव एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त की पहचान अंकित निषाद पुत्र हनुमान निषाद सा0 शम्भूपुर पुरा बोहरबान थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई । यह अभियुक्त थाना अहरौला का टाप-10 एवम् हिस्ट्रीशीटर अपराधी है । जिसके उपर जनपद के विभिन्न थानो सहित आस पास के कई जनपदो में चोरी,नकबजनी,लूट,जहरखुरानी एवम् छेड़खानी तथा जानलेवा हमले के दर्जनो मुकदमें दर्ज है ।
अपराध शैलीः- अभियुक्त के अपराधो का विवरण देखने से स्पष्ट है कि अभियुक्त अपराध को अपने जीवन यापन का माध्यम बना चुका है । अभियुक्त के अपराधिक इतिहास में अधिकतर मुकदमें सम्पत्ति (चोरी/लूट/मादक पदार्थ) से सम्बन्धित है ।अभियुक्त चोरी,लूट करते समय अधिकतर मामलो में घटना से ठीक पूर्व पीडित को नशीले पदार्थ खिलाकर/सुघाकर अपराध को अंजाम देता रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-99/2020 धारा-307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अंकित निषाद पुत्र हनुमान निषाद सा0 शम्भूपुर पुरा बोहरबान थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 37/16 धारा 380 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
2.मु0अ0सं0 53/16 धारा 457/380 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
3.मु0अ0सं0 33/16 धारा 457/380 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
4.मु0अ0सं0 13/17 धारा 41/411 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
5.मु0अ0सं0 14/17 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
6.मु0अ0सं0 257/17 धारा 110 G CRPC थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
7.मु0अ0सं0 262/17 धारा 3/4 UP G एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
8.मु0अ0सं0 94/48 धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
9.मु0अ0सं0 361/17 धारा 308/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
10.मु0अ0सं0 28/18 धारा 379/411 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
11.मु0अ0सं0 79/18 धारा 354 क/452/323/504/506 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
12.मु0अ0सं0 232/18 धारा 110 G CRPC थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
13. मु0अ0सं0 101/19 धारा 328/394/411 भादवि थाना गगहा जनपद गोरखपुर ।
14. मु0अ0सं0 106/19 धारा 379/328 भादवि थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर ।
15. मु0अ0सं0 108/19 धारा 328/379/411 भादवि थाना खजनी जनपद गोरखपुर ।
16. मु0अ0सं0 403/19 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर ।
17.मु0अ0सं0 70/20 धारा 328/379 भादवि थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर ।
18.मु0अ0सं0 80/20 धारा 328/379 भादवि थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर ।
19.मु0अ0सं0 40/20 धारा 382/328/467/468/411भादवि थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर।
बरामदगी
एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतुस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 प्रभात चन्द्र पाठक मयहमराही थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
