आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 जुलाई-- संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जल भराव, फागिंग की व्यवस्था, बाढ़ की रोकथाम आदि की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए शासन द्वारा नामित रंजन कुमार (आईएएस), सचिव लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 शासन/नोडल अधिकारी आजमगढ़ को दिनांक 10 जुलाई 2020 को जनपद आजमगढ़ में 9ः00बजे तक पहुॅच कर दिनांक 12 जुलाई 2020 के अपरान्ह 5ः00 बजे तक जनपद में रहकर भ्रमण कार्यक्रम सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के अनुसार नोडल अधिकारी आजमगढ़ दिनांक 10 जुलाई 2020 को प्रातः लखनऊ से चलकर प्रातः 9ः00 बजे तक आजमगढ़ में पधारेंगे।