Breaking News

पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 11 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
 
आजमगढ़ 14 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु पूर्व प्रेषित सैम्पल्स में से 11 व्यक्तियों की जाॅच रिपोर्ट पाजीटिव प्राप्त हुई है। जो 01 व्यक्ति महाजन टोल आजमगढ़, 01 व्यक्ति बुआरनबाद आजमगढ़, 01 व्यक्ति पैपुर रानी की सराय, 01 व्यक्ति गोसड़ी मोहम्मदपुर, 02 व्यक्ति परसहां मोहम्मदपुर, 02 व्यक्ति जिला जेल आजमगढ़, 01 व्यक्ति मतलूबपुर अहरौला, 02 व्यक्ति रायपुर, कूबा तरवां के रहने वाले हैं।  
सीएमओ ने बताया कि संबंधित तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त  कंटेनमेंट जोन घोषित होगा। 
 सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 381 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 126 एक्टिव केस हैं, 245 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 10 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

और नया पुराने