आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया हैं कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिगत कोविड-19 व संचारी रोगों (एनसिफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, कालाजार) के संक्रमण को रोकने हेतु कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस एवं कड़ा परिधीय नियंत्रण करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कन्टेनमेंट जोन में पुष्ट हुये कोविड-19 मरीज के सैम्पल कलेक्शन की तिथि से विगत 14 दिनों में कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी चिन्हित न होने पर उसे कन्टेनमेंट जोन की सूची से विमुक्त किये जाने के निर्देश हैं।
तत्क्रम में पिछले 14 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 का कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने के कारण 1-तिलकपुर, सगड़ी, 2-वार्ड नं0-9, 10, 12 न0पं0मेंहनगर, 3-मोहल्ला कालीचैरा, न0पा0परि0आजमगढ़, 4-किला रोड, मोहल्ला कोट, न0पा0परि0 आजमगढ़, 5-भरपुरवा, सुम्भी, सदर, 6-कुर्मी टोला, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 7-गोसड़ी, मार्टिनगंज, 8-ज्ञानोदय कालोनी, हर्रा की चुंगी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़, 9-कांशीराम आवास निकट डीएवी, रैदोपुर न0पा0 आजमगढ़, 10-डाॅ0 केदारनाथ यादव परिसर, इण्डियन बैंक सिकुर्दीपुर, बूढ़नपुर, 11-सेनपुर मोड़ राजस्व ग्राम छितौनी खास, बूढ़नपुर, 12-पश्चिम पूरा रौनापार, 13-पूरा रायपुर, सेठवल सदर, 14-सुम्भी बाजार के दक्षिण, सदर, 15-महुवरिया, फरिहा, निजामाबाद, 16-वार्ड नं0 8, महाजनी टोला, नगर पंचायत सरायमीर, 17-मौलाना आजाद नगर, न0पं0मेंहनगर, 18-प्रजापति बस्ती, सेठौली, लालगंज, 19-वार्ड नं0 7, जहाॅगीर नगर, न0पं0 मेंहनगर हाटस्पाट को बंद करते हुये कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 14 जुलाई 2020 द्वारा दिए गए निर्देश जनपद के अन्य क्षेत्रों की भांति उपरोक्त क्षेत्र में भी लागू होंगे।