आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 242 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 53 एक्टिव केस हैं, 182 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।
उन्होने बताया कि कुल 53 एक्टिव केस में से 34 मरीज को एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 17 मरीज को एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए बीएचयू एवं 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
आजमगढ़ 02 जुलाई-- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 7019 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 6777 जांच रिपोर्ट निगेटिव और 242 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 02 जुलाई 2020 को 503 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 8212 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 7019 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 1193 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
