आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 18 जुलाई-- कोविड-19 महामारी से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा वेस्ली इंटर कॉलेज में सब्जी एवं फल की लगाई जाने वाली 27 दुकानों का सघन निरीक्षण किया।
सभी कारोबार कर्ताओं को कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया एवं उन्हें प्रतिदिन सोशल डिस्टेंसिंग को बनाते हुए शत-प्रतिशत मास्क लगाकर, समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए क्रय-विक्रय हेतु निर्देशित किया गया।खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के तहत अपने खाद्य कारोबार के टर्नओवर के अनुसार अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण प्राप्त करने के लिए 2 दिन का समय दिया गया है। नियमानुसार कार्य न करने या निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओ के खिलाफ वाद दायर कर दिया जाएगा।