Breaking News

लूट का अनावरण,एक अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस , लूट के धन एवम् घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-पवई

थाना पवई क्षेत्र मे हुई लूट का अनावरण,एक अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस , लूट के धन एवम् घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार।

 दिनाक 13.07.2020 को सत्यनारायण पुत्र परमेश्वर निवासी दत्तापुर थाना पवई आजमगढ ने थाना पवई पर शिकायत दर्ज करायी कि वह यूनीयन बैक मिल्कीपुर से 10 हजार रूपये निकालकर अपने घर जा रहा था तभी मैनुद्दीनपुर के पास सिक्स लेन ब्रिज के निचे एक मोटरसाईकिल सवार तीन व्यक्ति अचानक मुझे सामने से रोक लिए और झगड़ा करते हुए मेरे जेब से 10 हजार रूपये निकालकर भाग गये । उनकी मोटरसाईकिल का नंम्बर UP45X1730 था । शिकायत पर मु0अ0सं0- 103 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । बैक से सीसीटीवी फुटेज एवम् अन्य माध्यमो से अभियुक्तगण 1.उमाशंकर पुत्र रामबचन निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर 2.टाईगर उर्फ हनी पुत्र स्व0 नन्हे ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर 3.पकनवा उर्फ पकाने पुत्र स्व0 नन्हे ग्राम शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर का नाम प्रकाश में आया । विवेचना में उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर अभियोग की धारा 379 भादवि से 392 भादवि में परिवर्तित किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में आज दिनांक 18.07.2020 को  थानाध्यक्ष पवई श्री संजय कुमार, उ0नि0 सुनील कुमार सरोज व उ0नि0 अरुण कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा अभियुक्त उमाशंकर पुत्र रामबचन निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबीर की सूचना पर  समय 08.05 बजे हण्डिया तिराहा से गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल UP45X1730 हिरो स्प्लेण्डर एव एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस व लूट के धन में अभियुक्त को मिला हिस्सा 3150 रुपया बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पुछताछ का विवरणः-  पुछताछ एवं अन्य माध्यम से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का जीवन यापन के लिए धन के आय का अन्य कोई श्रोत नही है । अभियुक्तगण ने आपस में लूट की योजना बनाई और पीड़ित की बैक से ही रैकी करने लगे । सुनसान जगह पर घटना को अंजाम दिया । घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल अभियुक्त उमाशंकर की ही है इसलिए उसे लूट के 10 हजार में से 4 हजार हिस्सा मिला था जिसमें से खर्च के बाद 3150 रूपये बचा था जो बरामद हो गया ।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 103/20 धारा 392/411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

उमाशंकर पुत्र रामबचन निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर

बरामदगी

1. एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस 
2. एक अदद मो0सा0 UP45X1730 हिरो स्प्लेण्डर 
3. लूटी गयी सम्पत्ति का 3150 रुपया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

संजय कुमार थानाध्यक्ष पवई मय हमराह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने