आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कप्तानगंज
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं ईनामिया अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन में आज दिनांक 18.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज श्री आन्नद सिंह अपने हमराहीगण के क्षेत्र में मौजूद थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गोरा पुलिया के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहनो के साथ खडे है । जिसकी जांच पडताल हेतु पुलिस टीम मौके पर गयी और उसके द्वारा पुछताछ शुरू करते ही वहां मौजूद चार मोटरसाईकिल सवार बदमाशो में से एक ने पुलिस टीम पर अवैध असलहे से फायर कर दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षित तरिके से विफल कर दिया और चारो को गिरफ्तार किया गया । चारो के पास से एक-एक अदद चोरी की मोटरसाईकिले बरामद हुई जिन्हे वह कही बेचने की फिराक में जाने वाले थे । पुछताछ में अभियुक्तगण के नाम क्रमशः1.सिकन्दर गौड़ पुत्र मिट्ठू गौड़ सा0 बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ 2.अजय यादव पुत्र रविन्द्र यादव सा0 मड़या थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 3. आयुष यादव पुत्र चन्द्र भूषण यादव सा0 बाले पट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 4.नन्दलाल यादव पुत्र रामलाल यादव सा0 पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ के रूप में सामने आया ।पकड़े गये अभियुक्त अजय यादव के पास से पुलिस टीम के ऊपर फायर किया गया एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर,एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरूद्ध मु0अ0सं0-110/2020 धारा 307/34/41/411 भादवि व मु0अ0सं0 111/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण का जनपद में मोटरसाईकिले चोरी कर अन्यत्र बेचने का एक गैंग है । उसके सम्बन्ध में और जानकारियां एकत्र की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.सिकन्दर गौड़ पुत्र मिट्ठू गौड़ सा0 बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
2.अजय यादव पुत्र रविन्द्र यादव सा0 मड़या थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ ।
3. आयुष यादव पुत्र चन्द्र भूषण यादव सा0 बाले पट्टी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 4.नन्दलाल यादव पुत्र रामलाल यादव सा0 पतिला गौसपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0-110/2020 धारा 307/34/41/411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 111/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अजय यादव थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ।
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा .315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
2.मोटर साईकिल नं0 UP50AN 0581 एच एफ डिलक्स
3.बिना नम्बर हीरो होण्डा पैसन प्रो लाल चेचिस नं0- MBLHA10EUBGF03290 इंजन नं0
HA10ECBGF08705,
4.हीरो एच एफ डिलक्स नं0 UP50BF2881
5.हीरो होण्डा पैसन प्रो नं0 UP44D5071
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
प्र0नि0 आनन्द कुमार सिंह, थाना कप्तानगंज मय हमराह जनपद आजमगढ ।