Breaking News

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आवेदन की तिथि 30 जुलाई से प्रारम्भ होकर दिनांक 23 अगस्त तक निर्धारित की गई है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 आजमगढ़ 31 जुलाई-- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़/लालगंज/मेंहनगर एवं फूलपुर तथा जनपद के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2020 हेतु इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि 30 जुलाई से प्रारम्भ होकर दिनांक 23 अगस्त तक निर्धारित की गई है।चयन की प्रक्रिया कक्षा 8 एवं कक्षा 10 के मेरिट के आधार पर राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।



और नया पुराने