आज़मगढ़।
सरायमीर स्थानीय थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के पास दो बाइक टक्कर में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत एक गम्भीर रूप से घायल। मिली जानकारी के अनुसार गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के नेगवां निवासी मोहम्मद इरशाद 50 पुत्र इकबाल अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर सरायमीर से दवा लेकर घर जा रहे थे ज्योंही सरायमीर थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज सुरेन्द्र पुत्र फूलचंद ग्राम खण्डवारी बाइक लेकर अचानक सामने आ गए जिससे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप घायल होकर गिर गए स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान इरशाद की मौत हो गई सुरेन्द्र का इलाज चल रहा था। इरशाद के पत्नी को हल्की चोट लगी थी जिसको उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।इसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।मृतक के शव को परिजनों ने पंचनामा बनाकर कफ़न दफन कर दिया।