Breaking News

मानवाधिकार फाउंडेशन आफ इण्डिया के वर्षगांठ पर कई लोगों को कोरोना युद्घा सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया।

आज़मगढ़।

सरायमीर में मानवाधिकार फाउंडेशन आफ इण्डिया के वर्षगांठ पर कई लोगों को कोरोना युद्घा सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 24 /7/2020 को मानवाधिकार फाउंडेशन आफ इण्डिया अपना प्रथम वर्ष पूरा किया।मानवाधिकार फाउंडेशन आफ इण्डिया के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूलपुर के देशी तड़का परईया ढाबा पर उपस्थित होकर केक काटकर वर्षगांठ मनाया।इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पटेल ने पदाधिकारियों सदस्यों व उपस्थित लोगों को संगठन के कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी  लोगों का कर्तव्य है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में देखें कहीं मानवाधिकार का हनन नहीं होने पाए उनके पास कोई भी पीड़ित व्यक्ति आता है तो उसका सहयोग करें। उसके लाकडाउन में लोगों का सहयोग करने वाले इफ्तिखार अहमद, शेख सलाहुद्दीन, मो०यासिर, मो. आमिर अबु हमजा ,  असमा तारिक, अमित कुमार जयसवाल, डॉ. काशीफ नदीम आलम, डॉ. असद एहसान, त्रिभुवन बरनवाल, जितेन्द्र,  गुड्डू, अनिल प्रजापति, बिन्दु यादव उर्फ सोनू,  को कोरोना युदा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर 

और नया पुराने