आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-महराजगंज
दिनांक 14.07.2020 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ने थाना पर शिकायत दर्ज करायी कि अनिल यादव पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम महाजी सिघवारा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा महाजी सिघवारा गाँव के उत्तर सरकारी जमीन में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली लेकर अवैध खनन कर सफेद बालू निकाला जा रहा था । मेरे मौके पर पहुचने पर अनिल यादव वहां से फरार हो गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-135/2020 धारा379,411 IPC व 4/21 खान एवं खनिज ( विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 बनाम अनिल यादव के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में आज दिनांक 23.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज श्री नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह मय हमराह का0 अखिलेश, हे0का0 उमाकान्त के क्षेत्र मे मामूर था कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 135/2020 धारा379,411 भादवि व खान एवं खनिज ( विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम महाजी सिंघवारा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है । इस सूचना पर उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह मय पुलिस बल के अभियुक्त के घर पहुचकर अभियुक्त अनिल यादव उपरोक्त को समय 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-135/20 धारा 379, 411 IPC व 4/21 खान एवं खनिज विकास का विनियमनअधिनियम 1957 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल यादव पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम महाजी सिंघवारा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद ट्रैक्टर व एक अदद ट्राली
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री छुन्ना सिंह थाना महराजगंज मय हमराह जनपद आजमगढ ।