Breaking News

भुगतान नहीं हुआ तो बंद कर देंगे एंबुलेंस संचालन।

बदायूँ।

बदायूं: जिले में 108-102 एंबुलेंस कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अब आक्रोश में बदलता जा रहा है। कर्मचारयों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर अब उनकी नहीं सुनी गई तो वह इसका विरोध आंदोलन के रूप में करेंगे। इसके लिए वह कामकाज बंद कर सभी कर्मचारी अपनी मांग करेंगे। इससे स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो जाएंगी। कर्मचारियों ने इसको लेकर ऐलान किया है। वहीं जिला महिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन 108-102 कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा है। यहां रात्रि के समय ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है, कर्मचारियों ने कार्यदायी संस्था व सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग का भी विरोध किया है।
कहा कि कंपनी में अन्य लंबे-चौड़े बिल बनाकर भुगतान किए जा रहे हैं और बड़े-बड़े घोटाला किए जा रहे हैं। मगर कर्मचारियों का वेतन और अन्य भुगतान नहीं किए जा रहे हैं इसकी वजह से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारी बार-बार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं मगर इसके बाद भी सुनने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारियों ने कहा कि अगर इस तरह से अनदेखी की जाएगी तो कामकाज पूरी तरह बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इमरजेंसी सेवाएं भी जल्द ही बंद कर देगे। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला प्रवक्ता सुशील कुमार एवं वीरभान सिंह, मनजीत सिंह, संजीव कुमार, रितु शर्मा, अजय कुमार शर्मा मौजूद थे।

रिपोर्ट: यीशूदास

और नया पुराने