आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 10 जुलाई-- सचिव, लोक निर्माण विभाग/नोडल अधिकारी आजमगढ़ रंजन कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम हेतु दिनांक 10, 11 एवं 12 जुलाई तक चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियन के सम्बन्ध मे बैठक की गयी।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी से चलाये जा रहे विशेष स्वच्छता अभियन के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सरायमीर ने बताया कि कुल 13 वार्ड हैं, 279 हैण्डपम्प एवं 01 ओवरहेड टैंक है, 04 दलित बस्ती हैं।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त वार्डों की गलियों, नालियों एवं सड़कों पर निरन्तर साफ-सफाई एवं फागिंग कराते रहें, जहाॅ जल भराव हो तो वहाॅ पर एण्टी लार्वा इस्प्रे का छिड़काव बराबर करवाते रहें। साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उन हैण्डपम्पों का चिन्हांकन कर लें, जहाॅ पर हैण्डपम्पों के लिए प्लेटफार्म नही बने हैं, उनका चिन्हांकन कर लें और वहाॅ पर हैण्डपम्पों के पास सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जितने भी शौचालय बने हैं, एवं अभी जिनका निर्माण बाकी है उसकी सूची बनाकर उपलब्ध करायें।
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों में सफाई अभियान के जागरूकता हेतु पब्लिक एड्रेस सिस्टम संचालित करायें।
नोडल अधिकारी ने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्रों में जितने भी हैण्डपम्प हैं, उनको अभियान चलाकर ठीक करायें एवं ओवरहेड टैंकों भी सफाई करायें, साथ ही सभी हैण्डपम्पों की नम्बरिंग भी करायें।
विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के लिए ड्यूटी में लगाये गये नोडल अधिकारियों से नोडल अधिकारी रंजन कुमार द्वारा बातचीत की गयी, बात करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि ड्यूटी पर अनुपस्थित पाये गये। जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिये कि विशेष सफाई अभियान में जो भी नोडल अधिकारी लगाये गये हैं, उनकी मानिटरिंग करते हुए उनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रवि शंकर राय, सीएमओ डाॅ0 एके मिश्रा, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीएसटीओ आरडी राम सहित संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।