आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
संदीप पासी पुत्र स्व0 लालता पासी ग्राम बारीगांव थाना जहानागंज आजमगढ़ थाना स्थानीय का टाप टेन अपराधी है जो कई वर्षो से पुलिस की नजरो से लूक छूप कर अपराधिक घटना को कारिति करता रहता था ।
गिरफ्तारी का विवरणः- दिनांक 10.07.2020 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में थाना स्थानीय का टाप 10 अभियुक्त संदीप पासी पुत्र स्व0 लालता पासी ग्राम बारीगांव थाना जहानागंज आजमगढ़ जो विगत कई वर्षो से पुलिस की नजरो से लुक छूप कर लूट, चोरी छिनैती जैसे अपराध कारित करता था काफी समय से स्थानीय पुलिस इसकी तलाश कर रही थी । आज दिनांक 10.7.2020 को समय करीब 2.45 बजे बलई सागर मोड़ दौलताबाद मे पुलिस टीम को देखकर फायर कर दिया जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से अवैध एक अदद तमन्चा व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ जिसके आधार पर थाना स्थानीय मे मु0अ0स0 143/20 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 144/20 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
*पूछताछ विवरणः-* अभियुक्त संदीप पासी पुत्र स्व0 लालता पासी ग्राम बारीगांव थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष पूछ-ताछ पर बता रहा है कि मै लूक छिप कर पुलिस की नजरो से बचकर चोरी, लूट छिनौती जैसे अपराध कई वर्षों से कारित कर रहा था ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
संदीप पासी पुत्र स्व0 लालता पासी ग्राम बारीगांव थाना जहानागंज आजमगढ़
बरामदगीः-
एक अदद तमन्चा 315 व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0सं0 143/20 धारा 307भादवि थाना जहानागंज, आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 144/20 धारा 3/25/27 आर्मस एक्ट थाना जहानागंज, आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 155/06 धारा 457/380/411भादवि थाना जहानागंज
2- मु0अ0सं0 174/06 धारा 380/511 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
3- मु0अ0सं0 201/06 धारा 457/380/411 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
4- मु0अ0सं0 204/06 धारा- 401 भादवि
5- मु0अ0सं0 205/06 धारा 147/148/149/307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जहानागंज
6- मु0अ0स0 207/06 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट
7- मु0अ0सं0 788/07 धारा 3/25 आर्मस एक्ट
8- मु0अ0सं0 791/07 धारा गुण्डा एक्ट थाना जहानागंज आजमगढ़
9- मु0अ0सं0 128/08 धारा 457/380 भादवि थाना दुल्लहपुर गाजीपुर
10- मु0अ0सं0 521/08 धारा 3/25 आर्मस एक्ट
11- मु0अ0सं0 222/08 धारा 394/302 भादवि थाना जहानागंज
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-प्र0नि0 श्रीमती ज्ञानू प्रिया
2-उ0नि0 रमेश कुमार पटेल
3- का0 राजकुमार
4-का0 सागर सिंह
5-म0का0 प्रियंका गौड़
6- का0 साजिद अली
7-का0 अभय प्रताप सिंह
8-का0 संदीप सिंह