Breaking News

नोडल अधिकारी रवि कुमार एनजी ने जनपद मुख्यालय में नगर पालिका का किया निरीक्षण।

हमीरपुर :10 जुलाई 2020

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन

 जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वच्छता अभियान ,पेयजल व्यवस्था, वर्षा के दृष्टिगत जलनिकासी व्यवस्था ,फागिंग व्यवस्था , बाढ़ की रोकथाम तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के निरीक्षण करने के उद्देश्य से शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी / सचिव / महानिदेशक पर्यटन श्री रवि कुमार एनजी ने जनपद मुख्यालय में आज नगर पालिका के सैयदवाड़ा तथा  अंबेडकर नगर वार्ड में पहुंचकर वहां की नालियों व सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि नालियों में जलभराव आदि की समस्या ना हो इसके दृष्टिगत समय-समय पर अभियान चलाकर सिल्ट सफाई की जाए , टूटी फूटी नालियों तथा सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए , नालियों में पॉलिथीन के कारण जलभराव की समस्या आती है अतः  साफ सफाई के दौरान इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।अंबेडकर नगर वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के स्थलीय निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने लाभार्थी से योजना के तहत अब तक मिलने वाली धनराशि के बारे में पूछताछ की, जिसपर लाभार्थी द्वारा संतोषजनक जवाब देते हुए समय समय पर सभी किस्तें प्राप्त होने की बात बताई गई। नोडल अधिकारी ने लाभार्थी से पूछा कि योजना का लाभ देने के लिए किसी के द्वारा पैसा तो नहीं लिया गया ? जिस पर लाभार्थी द्वारा किसी के द्वारा पैसे ना मांगने की बात बताई गई।  नोडल अधिकारी ने विभिन्न वार्डों में कतिपय स्थानों पर टूटे नालों / नालियों व सड़कों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसको शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
  तत्पश्चात नोडल अधिकारी ने कुरारा के वार्ड नंबर 2 /  मटेहना वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जल  जल निकासी की व्यवस्था ठीक ना पाए जाने पर / ठीक ढंग से साफ सफाई ना पाए जाने पर  तथा नालियां यहां वहां टूटी फूटी  पाए जाने पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि शीघ्र ही जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त किया जाए , इधर उधर टूटी फूटी नालियों व सड़कों का मरम्मतीकरण कराया जाए। जल निकासी ठीक ढंग से हो इसके लिए सड़क के दोनों ओर स्लोप आदि ठीक ढंग से बनाया जाए। नाले - नालियों में पॉलीथिन के कारण वॉटर लॉगिंग हो जाती है अतः इसके लिए नियमित रूप से नाले नालियों से पॉलिथीन आदि की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। नोडल अधिकारी ने  परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिए कि  प्रत्येक 15 दिवसों में वार्डों का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए ।कुरारा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जानकारी प्राप्त करने का 555 में से 514 आवासों में छत पढ़ने की सूचना प्राप्त हुई  जिसपर नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर / अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कुरारा को निर्देश दिए कि अपनी मौजूदगी में 3 वार्डों की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराकर उसके फोटोग्राफ भेजे जाएं ।
   इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ,अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राजेश चौरसिया तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



और नया पुराने