Breaking News

बदायूं के अतिक्रमण पर चली जेसीबी मशीन, नाले पर बने भवन और दुकानें जमींदोज

बदायूं।

बदायूं: बदायूं शहर में शनिवार सुबह गद्दी चौक में नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों और दुकानों पर जेसीबी चली। देखते ही देखते कई निर्माण जमींदोज कर दिए गए। प्रशासन ने सुबह आठ बजे कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया था।बड़ी संख्‍या में  पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बुधवार को प्रशासन की ओर से नाले पर बनाई गई बिल्डिंग और दुकानों को गिराने का नोटिस चस्पा किया था। इसके साथ ही मुनादी भी कराई थी। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में बिल्डिंग स्वामी की अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद यह तय हो गया था कि गद्दी चौक पर नाले के ऊपर बनाई गई दुकान व मकान तोड़ा जाएगा। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार के अलावा एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सिटी विनय द्विवेदी के साथ भारी पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट: यीशु दास

और नया पुराने