Breaking News

हॉटस्पाट बढ़ाने को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक।

बदायूं।

बदायूं: संक्रमित मिले साहूकारा के दोनों भाइयों की दुकानें बिल्सी रोड होने के कारण दुकानों के सामने का एरिया सील करने पहुंचे पालिका कर्मचारियों से दुकानदारों की नोकझोंक हो गई।
विवाद एरिया बढ़ाने पर हुआ, पुलिस के पहुंचने के बाद विभाग दुकानदारों को विरोध कम न हुआ। बाद में पुलिस ने समझाबुझाकर संक्रमण प्रभावित इलाके को सील करा दिया।दुकानदारों ने बताया कि संक्रमित दुकान के आसपास का एरिया सील करना चाहिए।
नगर पालिका व पुलिस ने साहूकारा की मोढ़ से आगे तक का एरिया सील कर दिया है। हलवाई भाइयों की गोदाम वाला एरिया सील नहीं किया गया है। दुकानदारों के विरोध की सूचना पर पहुंचे एसआई शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि संक्रमित मिले दोनों भाइयों की दुकानें बिल्सी रोड पर हैं। स्वास्थ विभाग की गाइड लाइन का पालन करते हुए एसडीएम के आदेश पर एरिया सील किया गया है।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने