Breaking News

सचिव,लोक निर्माण विभाग/नोडल अधिकारी आजमगढ़ रंजन कुमार द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत सगड़ी के देवारा क्षेत्र का निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 जुलाई -- सचिव,लोक निर्माण विभाग/नोडल अधिकारी आजमगढ़ रंजन कमार द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत तहसील सगड़ी के  देवारा क्षेत्र मे बरदहुआ नाला एवं महुला बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा  बरदहुआ नाला के मीटर गेज का भी निरीक्षण किया गया।जल स्तर 71.15 मीटर है। नोडल अधिकारी द्वारा एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि बन्धे पर जो बाढ़ चौकियां स्थापित है उनकों संबंधित गांव में स्थापित कराए। इसी के साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन किसानों की फसलें हैं उनका सर्वे करा लिया जाए ताकि बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने पर उनको समय से मुआवजा दिया जा सके।उपस्थित ग्रामीणों द्वारा रिंगबाध बनाए जाने की मांग की गई, जिस पर नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एवं एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि रिंगबांध बनाए जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ नोडल अधिकारी द्वारा वहां पर नाविको से बातचीत की गई एवं नाव के संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं पहले ठीक करा ले।  सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को एलर्ट मोड में रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी  वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद , बाढ़ खण्ड  के एक्सियन , 
एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह एसडीएम सगड़ी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीके सिंह सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

वीडिओ खबर के लिए 


और नया पुराने