Breaking News

फंदे पर लटक कर, महिला ने दी जान।

बदायूँ।

बदायूं: कोतवाली क्षेत्र में पति से मामूली कहासुनी होने पर महिला ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनपुर के प्रमोद कुमार की पत्नी अवधेश कुमारी से किसी बात पर कहासुनी और मारपीट हुई। रात में प्रमोद ट्यूबवेल से खेत पर सिचाई करने चला गया। तभी रात 11 बजे अवधेश कुमारी ने कमरे में फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।देर रात प्रमोद खेत से घर लौटे तो पत्‍‌नी को फंदे पर लटकता देखकर होश उड़ गए। परिजनों को सूचना देकर शव को नीचे उतारा। चीख पुकार पर पड़ोसी पहुंचे। प्रमोद की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्ट: यीशु दास

और नया पुराने