बदायूं:
बदायूं: पुलिया निर्माण को लेकर मोहल्ला के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार शिकायत करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई नहीं की तो फिर सिटी मजिस्ट्रेट पर ही आरोप लगा दिए हैं। कहा, पुलिया बनवा रहे हैं मगर नाले से अतिक्रमण नहीं हटवा रहे हैं। निर्माण पूरी तरह से अवैध है और नाले पर है। राजनीति दबाव में निर्माण नहीं हट रहा है।
अगर नाले से अतिक्रमण नहीं हटा तो जलभराव कई मोहल्लों होगा।शहर के गोपी चौक-मथुरिया गेट मार्ग पर पुलिया का निर्माण नगर पालिका से हो रहा है। पुलिया निर्माण को लेकर मथुरिया चौक सहित आसपास के दुकानदारों ने शिकायत शुरू कर दी है।
जिसमें शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गोपी चौक के पास साहू धर्मशाला के सामने हो रहे पुलिया निर्माण के पास नाले पर जो अतिक्रमण लोगों ने कर लिया है। उसे हटाए बिना पुलिया का निर्माण चल रहा है। अवैध निर्माण को हटाए बिना पुलिया का निर्माण का कोई औचित्य नहीं। थोडी सी बरसात में जलभराव के कारण गोपी चौक एवं मथुरिया चौक के रहने वाले लोगों के आवास एवं दुकानों में चार से पांच फीट पानी भर जाता है जो तीन से चार घंटे निकलता है। इसलिए पुलिया निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाना चाहिए। आरोप है कि इस संबध में सिटी मजिस्ट्रेट से कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। लोगों ने इस की शिकायत डीएम से की है। शिकायत करने वालों में जयवीर सिंह, पूरन प्रसाद, रामसिंह, राज किशोर, संदीप शामिल हुए।
रिपोर्ट: यीशूदास