Breaking News

महावा नदी बांध के इस पार बसाया खागी नगला।

बदायूं।

बदायूं: गंगा उफान पर आ गई हैं और लगातार गंगा में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बाढ आने की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन गंगा महावा बांध के उस पार बसे गांवों के ग्रामीणों को बांध के इस पार और सुरक्षित स्थानों पर बसाने में लगा हुआ है। दर्जनों परिवारों को तहसील प्रशासन ने नए आशियाना दे दिए हैं वहीं तहसील के अधिकारी भी व्यवस्था करने में लगे हैं। एसडीएम लालबहादुर सिंह ने महावा बांध इलाके का बाढ़ को लेकर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान लोगों को जमीन बांध के इस बार उपलब्ध कराई है। एसडीएम ने बताया खागी नगला के 14 परिवारों को जमीन उपलब्ध करा दी गई है। शेष परिवारों को भी जल्द ही जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
बतादें कि परशुराम नगला के लोगों को बांध के इस पार बसाने के बाद अब प्रशासन खागी नगला के लोगों को सुरक्षित करने में जुट गया है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर खतरे पर नहीं पहुंचा है केवल गंगा नदी के जल में वृद्धि हुई है। आगामी दिनों में आने वाली बाढ की आशंका से लोगों ने अभी से पशुओं के चारे और उनके सुरक्षित ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है।
तहसील प्रशासन ने उस पार बसे आधा दर्जन गांवों में से परशुराम नगला के 50 परिवारों को गंगा के इस पार बसा दिया है। अब प्रशासन खागी नगला के परिवारों को इधर बसाने के लिए जमीन तलाश कर रहा है।

रिपोर्ट: यीशूदास

और नया पुराने