Breaking News

पेड़ लगाएं और गोद लेकर करें देखभाल।

बदायूं।

बदायूं: वन महोत्सव के बाद से अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकुमार वाजपेयी व बीडीओ जीपी कुशवाहा ने पौधरोपण किया।
अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक पौध अवश्य लगाना चाहिए और उसे गोद लेकर देखभाल करें। पौधा पेड़ का रूप लेकर ऑक्सीजन देगा।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। जिससे पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और पेड़ों को पुरी तरह से सुरक्षित रखा जाएं और वहीं
एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए। बीडीओ ने कहा कि पेड़ पौधे मानव के अच्छे मित्र हैं। वर्षा में भी पेड़ सहायक होते हैं। अग्निशमन केंद्र प्रभारी पीएल सोलंकी ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी रक्षा जरूरी है। सगीर अहमद, प्रधान आमना खातून, बहारे आलम मौजूद थे।

रिपोर्ट: यीशूदास



और नया पुराने