बदायूं।
बदायूं: जिले में अनलॉक का पालन कराने के लिए जिलेभर के थानों में पुलिस ने अभियान चलाकर जहां रोस्टर के मुताबिक दुकानें खोलने की व्यापारियों को हिदायत दी। वहीं बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर भी जुर्माना डाला गया। सहसवान में सीओ रामकरन के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार और मोहल्लों में रूट मार्च कर रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलने और बंद करने की हिदायत दी। कोतवाली से शुरू हुआ रूटमार्च नसरुल्लागंज, मुख्य बाजार, बिसौली बस स्टैंड, पठान टोला चौराहा, अकराबाद चौराहा आदि इलाकों में चला।
बिसौली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क और हेलमेट के निकलने वाले राहगीरों से 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। सीओ राघवेंद्र सिंह व कोतवाल पंकज लावानिया के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। सुरेंद्र सिंह, जाकिर अली, राहुल कुमार व मुस्तफा सैफी आदि सिपाही मौजूद रहे। उझानी कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर 425 लोगों पर जुर्माना डाला। इनमें बिना मास्क और बिना हेलमेट के वाहन चालक शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने 49 हजार चार सौ रुपये का समन शुल्क वसूला। और वहीं पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद हैं ताकि समाजिक दुरी बनी रहें और लोगों को जागरूक किया जाएं।
रिपोर्ट: यीशूदास