आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
करोडो रूपये की मूर्ति एव अवैध असलहा कारतूस के साथ, तस्करी कर विदेश भेजने वाले गैंग के 06 अभियुक्त गिरफ्तार।
रामजानकी मन्दिर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ के पुजारी जयंत तिवारी पुत्र स्व0 शारदा तिवारी ग्राम मिठ्ठापुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ने थाना मुबारकपुर पर सूचना दर्ज करायी कि दिनाक 24/25 मई 2020 को रात को अज्ञात लुटेरो द्वारा मुझे बन्धक बनाकर हाथ पैर बांधकर मन्दिर में स्थापित प्राचीन बहुमुल्य मूर्तियो को असलहे की नोक पर लूट लिया था । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 94/020 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 अकमल खाँ के निर्देशन में आज दिनांक 29.07.2020 को मुबारकपुर पुलिस एवं स्वाट टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय 5.15 बेज सुबह गूजरपार पुल के पास से हल्की पुलिस मुठभेड़ के बाद अभियुक्तगण 1. शौरभ गुप्ता उर्फ पांचू गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी चौक कप्तानगज कस्बा कप्तानगज थाना कप्तानगंज आजमगढ 2. अनिल सोनकर पुत्र सन्तू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ 3. सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार महराजगंज रोड थाना कप्तानगंज आजमगढ 4. रविन्द्र निषाद पुत्र श्यामप्रीत निवासी बडसरा आयमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ 5. परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचन्द्र चौहान निवासी भलुवई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से पुलिस टीम पर फायर किये गये 02 अदद तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस एव 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा दिनांक 24/25 मई की रात रामजानकी मन्दिर मुबारकपुर से लूटी गयी अष्टधातु की करोडो रूपये की राधा , कृष्ण , बलराम , राम , जानकी , सीता जी मूर्तिया बरामद की गयी । गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को रोक टोक किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा हमले से अपना सफल बचाव करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी । मुठभेड़ के दौरान 03 अभियुक्त 1.विपिन मौर्या पुत्र श्याम नरायण मौर्या निवासी बनकटा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ 2. पिन्टू वर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा निवासी पुरानी बाजार कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ 3. राजेन्द्र निषाद पुत्र स्व. रामअवध निषाद निवासी खीरी डीहा थाना कप्तानगंज आजमगढ अपनी क्विड कार से भागने में सफल रहे । गिरफ्तार अभियुक्तो की पुछताछ के बाद घटना में सामिल अभियुक्ता रीता सोनकर पत्नी रामजनम निवासी नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर को उसके घर से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है ।अनावरण के बाद गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 120बी,411,34 भादवि की वृद्धि की गयी है । विवेचनात्मक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण–. अभियुक्तगण से पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त अनिल सोनकर को लूटी गयी मूर्तियो की यह ख्याति जानकारी में आयी कि मूर्तिया चावल को अपनी तरफ आकर्षित करती है , बहुत पुरानी एव ऐतिहासिक तथा अष्टधातु की होने से बहुमूल्य है । जिसकी विदेशी तस्कर करोडो में कीमत देते है । इसी से उसके दिमाग में इन्हे चुराने की बात दिमाग में आयी और वह अपनी मामी रीता सोनकर के यहा मुबारकपुर गया । जिससे मूर्तियो द्वारा चावल के आकर्षित करने की बात का परीक्षण कराया और अपनी अन्य साथियो के साथ इसकी योजना बनायी । घटना के दिन अभियुक्तगण सौरभ,अनिल, ,विपिन मौर्या ,राजेन्द्र एव पिन्टू वर्मा असलहे के साथ मन्दिर गये और पुजारी को बाधकर मूर्तिया लूटकर साथ लायी क्विड कार से मूर्तियो ट्यूब में टेप से पैक कर, लेकर फरार हो गये । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगण रैकी करने ,घटना को कारित करने एवं संसाधन उपलब्ध कराने के साथ बिक्री के लिये नेटवर्क बनाने में शामिल रहे है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 94/20 धारा 392,120 बी ,34,411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आमजगण ।
2. मु0अ0सं0 144/20 धारा 307 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आमजगण ।
3. मु0अ0सं0 145/20 धारा 3,25 A ACT थाना मुबारकपुर जनपद आमजगण ।
4.मु0अ0सं0 146/20 धारा 3,25 A ACT थाना मुबारकपुर जनपद आमजगण ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.शौरभ गुप्ता उर्फ पांचू गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता निवासी चौक कप्तानगज कस्बा कप्तानगज थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।
2.अनिल सोनकर पुत्र सन्तू सोनकर निवासी जमीलपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
3.सूरज गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी कप्तानगंज बाजार महराजगंज रोड थाना कप्तानगंज आजमगढ
4. रविन्द्र निषाद पुत्र श्यामप्रीत निवासी बडसरा आयमा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ
5. परमजीत चौहान पुत्र स्व. दीपचन्द्र चौहान निवासी भलुवई थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ
6. अभियुक्ता रीता सोनकर पत्नी रामजनम सोनकर निवासी अशरफिया यूनिवर्सिटी के पास सेन्ट्रल बैक के सामने नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर आजमगढ ।
फरार अभियुक्त
1.विपिन मौर्या पुत्र श्याम नरायण मौर्या निवासी बनकटा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ
2. पिन्टू वर्मा पुत्र चन्द्रप्रकाश वर्मा निवासी पुरानी बाजार कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ
3. राजेन्द्र निषाद पुत्र स्व. रामअवध निषाद निवासी खीरी डीहा थाना कप्तानगंज आजमगढ
बरामदगी
1. रामजानकी मन्दिर से लूटी गयी राधा , कृष्ण , बलराम , राम , जानकी , सीता जी की कुल 6 अदद बेश कीमती प्राचीन मूर्तियां।
2. मूर्तियो के श्रृंगार में प्रयुक्त किये गये कपडे एवं साजो सामान
3. मूर्तियो की पैकिग हेतु प्रयोग किये गये दो अदद ट्य़ूब की थैली
4. दो अदद तमन्चा, 02 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उ.नि. कमल नयन दूबे, उ.नि. देवेन्द्र कुमार सिंह थाना मुबारकपुर, आजमगढ ।
2. स्वाट टीम जनपद आजमगढ ।
नोट – उपरोक्त घटना के अनावरण पर श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 50000 रुपये नगद पुरस्कार दिये जाने व पुलिस अधीक्षक आजमढ महोदय द्वारा पुलिस टीम को डी0 जी0 प्रशंसा चिन्ह दिये जाने हेतु प्रस्ताव की अनुशंसा की गयी।