आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 एवं अन्य वेक्टरों जनित रोगों के रोकथाम हेतु दिनांक 10, 11 एवं 12 जुलाई 2020 को समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में समस्त ईओ, एडीओ पंचायत के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के ईओ को निर्देश दिये कि अपने-अपने समस्त वार्डों में साफ-सफाई एवं फागिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। साथ ही जल भराव न हो इसके लिए भी व्यवस्था कर लें, एण्टी लार्वा इस्प्रे की व्यवस्था भी पहले से कर लें।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि प्रत्येक राजस्व ग्राम व मजरे में साफ-सफाई की व्यवस्था करायें, इसके लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर लें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि गलियों से भी कचड़े की सफाई करायें और सड़कों पर कूड़े का ढ़ेर न होने पाये।
जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों के ईओ को निर्देश दिये कि उक्त कार्य को कराये जाने हेतु वार्डवार कार्ययोजना बना लें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, डीपीआरओ दूबे, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारी, संबंधित एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।