Breaking News

कंटेन्मेंट जोन में प्रैक्टिस करते मिले डॉक्टर, क्लीनिक सीज, एफआईआर दर्ज।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जुलाई--  डॉक्टर  रत्नेशवर मणि त्रिपाठी जो एलवल के निवासी हैं। इनका निवास स्थान कंटेनमेंट जोन में आ रहा है, इनके द्वारा हर्रा की चुंगी पर स्थित अपने क्लीनिक में आज मरीजों द्वारा देखा जा रहा था।

  जिसकी शिकायत की गई।  जिस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने  उक्त प्रकरण की  जांच के लिए एसडीएम सदर को निर्देश दिए। एसडीएम सदर द्वारा जांच की गई जिसमें में पाया गया कि डॉक्टर रत्नेशवर मणि त्रिपाठी अपने क्लीनिक हर्रा की चुंगी में मरीजों का इलाज करते हुए पाए गए। डॉक्टर  रत्नेशवर मणि त्रिपाठी द्वारा कोविड-19 महामारी के गाइडलाइन एवं  कंटेनमेंट जोन के दिशा निर्देश का अनुपालन न किए जाने की दशा में एसडीएम सदर द्वारा डिजास्टर मैनेजमेंट  एक्ट की धारा 51,महामारी अधिनियम की धारा 3 एवं आईपीसी की धारा 188 के अंतर्गत कोतवाली थाना में एफ आई आर दर्ज कराते हुए कराते हुए हर्रा की चुंगी में स्थित  उनके क्लीनिक को  सील  किया गया।


और नया पुराने