बदायूँ।
बदायूं: शहर के लावेला चौक पर निर्माण गिराने के दूसरे दिन दुकानों, होटलों का मलबा हटाना शुरू किया। बीते दिन निर्माण को गिराने पर व्यापारियों ने सड़क पर आ गए और प्रदर्शन किया है। इधर, अतिक्रमण तोड़ने के मामले में राजनीति भी गर्मा गई है।शहर के लावेला चौक पर निर्माण ढहाने के दूसरे दिन दुकानों, होटलों का मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। संभ्रांत लोगों ने व्यापारियों को समझाकर शांत कर दिया। इधर, मलबा हटाने के दौरान लावेला चौक का इलाका सील किया गया है। बता दें कि प्रशासन ने गुरुवार को लावेला चौक पर बने निर्माण को गुरुवार सुबह छह जेसीबी लगाकर ढहाया था। उनका मलबा वहीं पड़ा रहा।दूसरे दिन सुबह से ही मलबा को जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रालियों में लदवाकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया। वहीं व्यापारियों का कहना था कि लॉकडाउन के कारण पहले ही व्यापार चौपट हो चुका था। उस पर भी प्रशासन ने उनकी रोजीरोटी का जरिया छीन ही लिया। विरोध प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों में गिरीश जुनेजा, ब्रजकिशोर, कौशल, गुप्ता, तरुण नारंग, पवन उपाध्याय, संजीव साहू, अमित, साहू, राजीव, गौरव कुकरेजा आदि शामिल थे। इधर, लावेला चौक पर मौजूद भीड़ के सामने एवं सोशल मीडिया पर दिन भर अतिक्रमण हटाने अभियान को लेकर राजनीति गरमाती रही है,आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।
रिपोर्ट: यीशु दास