बदायूँ।
बदायूं: सिलहरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसौली चौराहा के पास आधी रात को कैंटर और पिकअप की भिड़ंत में चालक और इसमें सवार सब्जी व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुआ। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
फर्रुखाबाद के कैंट रोड घटियाघाट थाना शमसाबाद निवासी रणवीर सिंह सब्जी व्यापारी हैं। वह अपनी पिकअप गाड़ी से देहरादून से शिमला मिर्च और टमाटर खरीदकर फर्रुखाबाद मंडी में बेचने ले जा रहे थे।
पिकअप फर्रुखाबाद के गांव बेनीनगला थाना मऊ दरवाजा का अवनीश चला रहा था। रात 12 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसौली चौराहे पर दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा इतनी रफ्तार से हुआ कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें भरी सब्जी रोड पर फैल गई। पिकअप सवार रणवीर सिंह और चालक अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रणवीर सिंह का रिश्तेदार श्याम निवासी हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ लिया और कैंटर समेत उसको थाने लाया गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। वह सुबह तक मौके पर पहुंचे गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अरविद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।

रिपोर्ट: यीशु दास