Breaking News

रौनापार पुलिस ने पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट:वीर सिंह

थाना-रौनापार।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा जनपद आजमगढ़ को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दृष्टीगत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में आज दिनांक 20.07.2020 को थाना प्रभारी रौनापार उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव मय हमराहियान के  चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 135/2020 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)VSC/ST एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त एकलाख पुत्र इकबाल ग्राम जमसर लाटघाट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को रामपुर देवारा तिराहे से समय लगभग 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 135/2020 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)V SC/ST एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

एकलाख पुत्र इकबाल उम्र करीब 20 वर्ष सा0 जमसर लाटघाट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना प्रभारी उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव रौनापार मय हमराही जनपद आजमगढ़

और नया पुराने