आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-दीदारगंज
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग व वांछित/वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन में आज दिनांकः 22.07.2020 को उ0 नि0 राजकुमार यादव मय हमराहियान के बैरकडीह बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अदद चापड़ के साथ समय 12:15 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मो0 सरहान पुत्र सर्फुद्दीन निवासी मीरअहमदपुर शहजादा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया । जिससे चापड़ रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो गलती की माफी मांगने लगा । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-118/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-118/2020 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 सरहान पुत्र सर्फुद्दीन निवासी मीरअहमदपुर शहजादा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद नाजायज चापड़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री राजकुमार यादव थाना दीदारगंज मय हमराह जनपद आजमगढ़
नोट: जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कुल 41 व्यक्तियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई।