Breaking News

ट्रक से टकराई रोडवेज, कोई हताहत नहीं।

बदायूँ।

बदायूं: दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की तड़के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि वाहनों के कारण हाईवे पर जाम के हालात बन गए। घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड से करवाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो गया। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कौशांबी डिपो की बस बदायूं से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। तड़के लगभग पांच बजे जरीफनगर के बागवाला गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस जा टकराई। बताया जाता है कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी आने के कारण ऐसा हुआ था। धमाके के बाद बस में सवार मुसाफिरों में चीखपुकार मच गई। गनीमत की बात यह रही कि किसी मुसाफिर को गंभीर चोट नहीं लगी। सभी बस से निकले और अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन हटवाए। सुबह का वक्त होने के कारण हाईवे पर वाहनों की चहलकदमी भी काफी कम थी।

रिपोर्ट: यीशूदास


और नया पुराने