Breaking News

प्रताड़ित कर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर

दिनांक-06.07.2020 को सुभाष राम पुत्र तपसी निवासी मझौवा, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ द्वारा थाने पर सूचना दी कि उसकी पुत्री को उसका पति सुनील कुमार पुत्र तुफानी निवासी राजूपट्टी, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ द्वारा कई दिनों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसकी प्रताड़ना से पुत्री ने जीवन से निराश होकर कमरे में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 200/20 धारा 306 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक-10.07.2020 को उ0नि0 उमेश कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र तुफानी निवासी राजूपट्टी, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ को समय 06.20 बजे स्थान चुनहवां चौराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। 
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी मुझसे प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। चुँकि अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से घर से भागने के फिराक में था। चुँकि  आपलोगों द्वारा मुझे पकड लिया गया ।



और नया पुराने