आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 09 जुलाई-- मा0मंत्री, वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश, दारा सिंह चौहान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्किट हाउस परिसर में आम, हरसिंगार सहित 05 पौधों का पौधरोपण किया गया।
इसी के साथ ही मा0मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षों की सुरक्षा करें। मा0 मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं, वृक्ष हमे प्राणवायु प्रदान करते हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्षों को लगाना चाहिए, इसके साथ ही लगाये गये पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए।
उन्होने कहा कि मनुष्य के अस्तित्व के लिए आवश्यक शर्तों में से एक ऑक्सीजन है और यह पेड़ों से प्राप्त होता है, हम जितने अधिक पेड़ लगाते हैं उतने ही अधिक ऑक्सीजन हम प्राप्त करते हैं। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड को साँस लेते हैं बल्कि पर्यावरण से कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसी अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं। विभिन्न अन्य प्रदूषक भी पेड़ों द्वारा अवशोषित होते हैं। यह प्रक्रिया हवा को शुद्ध करती है और वातावरण को साफ रखती है। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर डीएफओ संजय कुमार बिश्वाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ0 विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी आजमगढ़ फूलपुर महराजगंज सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।