इटावा।
रिपोर्ट- मोहम्मद अज़हर आदिल
इटावा- कोरोना काल मे मास्क के महत्त्व को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र की अगुवाई में सिविल लाइन पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, खुद सिटी मजिस्ट्रेट ने कचहरी परिसर में घूम कर कई सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों एवं बिना मास्क के कचहरी आने वाले लोगो का किया चालान, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र ने कहां चालान करने का मकसद सिर्फ इतना है कि लोगो मे मैसेज जा सके जिससे लोग इस वैश्विक बीमारी के समय मास्क के महत्व को समझ सके।
कोविड -19 महामारी निरंतर सुरसा की भांति अपना आकार बढ़ा रही है इसके बावजूद कई लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है । चेहरे पर मास्क लगाने का कड़ा नियम है इसके बावजूद कई लोग मास्क नहीं लगा रहे है । इसमें सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं । सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र ने एक वरिष्ठ लिपिक को कार्यालय बुलाया तो वे बगैर मास्क लगाए उनके समक्ष आ गए जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उनसे मास्क न लगाने का कारण पूछा तो बहानेबाजी करने लगे जिस पर उन्होंने चालान काट दिया । इसके पश्चात अन्य कार्यालयों में जाकर निरीक्षण किया तो कर्मी बगैर मास्क लगाए मिले । इस दौरान कुछ अन्य लोग भी चेहरे पर बगैर मास्क लगाए मिले इन सभी का चालान काटा गया । सभी कड़ी हिदायत दी गई कि अधिकारी , कर्मी कोई भी हो कलेक्ट्रेट में चेहरे पर बगैर मास्क लगाकर नहीं आए अन्यथा कार्रवाई होगी । सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि नियमों का पालन करने के लिए जनता से बड़ा दायित्व सरकारी कर्मियों का है । इस कार्रवाई से नियमों के प्रति सरकारी कर्मियों और जनता को सजग किया गया है ।