Breaking News

महिला की ईंट से कूट कर पति ने ही उतारा मौत के घाट।

हमीरपुर।

रिपोर्ट: सद्दाम हुसैन 

गुरुवार देर रात ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी से ताजी सब्जी व रोटी बनाने की फरमाइश की। घर में कोई सब्जी न होने पर पत्नी ने शाम को बनाई गई सब्जी से काम चलाने को कहा। यह  सुनते ही आगबबूला हुए युवक ने पत्नी के सिर पर पत्थर व फावड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ललपुरा थाने के अछपुरा बहदीना गांव के माजरा डाडीपुर निवासी अजय निषाद ने बताया कि कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के भरतौली गांव निवासी उसकी बहन ललिता (35) पत्नी नरेंद्र निषाद अपने मायके आयी हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसका बहनोई घर पहुंचा। बहनोई ने उसकी बहन से खाना बनाने को कहा। घर में कोई सब्जी न होने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आक्रोशित नरेंद्र निषाद ने अपनी पत्नी ललिता पर पत्थर व फावड़े से हमला कर दिया। अचानक पति द्वारा किये गए हमले से ललिता लहूलुहान होकर जमीन पर तड़पने लगी। कुछ ही पलों में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका का विवाह वर्ष 2007 में हुआ था। जिसके दो बेटे व एक बेटी है। विवाहिता की मायके में हुई हत्या से कोहराम मचा हुआ है।


और नया पुराने