Breaking News

रजादेपुर के मठाधीश शिवहर्ष भारती का निधन, रजादेपुर मठ में ही दी गई समाधि।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कवरेज डेस्क: सगड़ी क्षेत्र के रजादेपुर के मठाधीश शिवहर्ष भारती का शुक्रवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया, वह 62 वर्ष के थे, आज शनिवार को दिन में 11:00 बजे उनकी समाधि रजादेपुर मठ में ही दी गई ।
बड़ी संख्या में लोग मिट्टी देने का काम किये, उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद सिंह ने मौके का मुआयना किया, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग पालन के लिए हिदायत दी।
 सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर, कोतवाल जीयनपुर गजानंद चौबे आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से हिदायत देकर पालन कराया।
 इस अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव,खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि- स्वर्गीय शिवहर्ष भारती धर्म ध्वज रक्षक के साथ ही संघ से भी जुड़े हुए थे, धर्म जागरण में उन्होंने विशेष योगदान दिया, अपने दायित्वों का उन्होंने जीवन भर पालन किया, उन्होंने हिंदू धर्म के प्रसार प्रचार के साथ शिक्षा पर विशेष बल दिया। इस दौरान उनके सामने कई बार विषम परिस्थितियां भी उभर कर सामने आई, लेकिन वह कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं किये और हिंदू धर्म को चरम पर पहुंचाने का उन्होंने कार्य किया। 

जनमत द्वारा कोठिया मठ के महंत शिव शंकर भारती को कार्यकारी महंत तत्काल बनाया गया, जो सभी कार्य तत्काल प्रभाव से देखेगें।
सगड़ी के भाजपा नेता खड्गबहादुर सिंह ने कहा कि- शिवहर्ष भारती बाल्यकाल से ही धर्म के प्रति जागरूक रहें। उसी का कारण रहा कि- रजादेपुर जैसे बड़े मठ का दायित्व उन पर रहा। 
उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म और राष्ट्र रक्षार्थ जिया और अत्यंत सम्मान पूर्वक आज गोलोक वासी हो गए।हम सभी इनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमेशा इन्हें अपने बीच जीवंत रखेगे।
इस अवसर पर भाजपा नेता खड्ग बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह , दिवाकर सिंह , हरेंद्र सिंह , अशोक सिंह, अजय श्रीवास्तव, महंत भरत दास जी , कंत किशोर दूबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने