Breaking News

भ्रामक खबरो से सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाला (कथित ब्यूरो चीफ बताने वाला) पत्रकार गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद
                    
दिनांक 24.07.20 को रमेश कुमार निवासी निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना निजामाबाद पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि असीलपुर फरिहा थाना निजामाबाद निवासी मो0 अरसद पुत्र रईस अहमद जो अपने को एएसपी टीवी नेशनल का कथित ब्यूरो चीफ बताता है । एएसपी टीवी नेशनल पर भ्रामक खबर चलवाकर पिछले कई दिनो से क्षेत्र में घूमकर एवं शोसल मीड़िया प्लेटफार्म मसलन व्हाट्सएप के जरिये समाज में दो सम्प्रदायो के बीच कटुता बढाने एवं आपस सौहार्द्र बिगाड़ने वाली उक्त खबर वायरल कर रहा है । जिससे निजामाबाद क्षेत्र एवं जनपद आजमगढ़ की शान्ति व्यवस्था भंग हो सकती है । प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0-120/20 धारा 295ए, 505 भादवि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया और प्रभारी निरीक्षक अनवर अली खान द्वारा विवेचना प्रारम्भ की गयी । साक्ष्य संकलित किया गया तो एफआईआर के आऱोप सत्य पाये गये ।
             
थाना निजामाबाद क्षेत्र के फराहाबाद में स्थित एक पुरानी जर्जर ईमारत के सम्बन्ध में पूर्व में शिकायत आयी थी कि ईमारत की दीवारे बारिश से जर्जर हो गई है जो आस-पास रहने वाले एवं आने जाने वाले लोगो के जीवन के लिए यह खतरनाक स्थिति में है । इस शिकायत पर उप जिलाधिकारी निजामाबाद,तहसीलदार निजामाबाद ,क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर जाकर दोनो पक्षो की सहमति से समस्या का समाधान करा दिया गया था । प्रकरण में दोनो पक्ष अलग-अलग सम्प्रदाय से थे । इसी कारण अभियुक्त ने अपनी कुत्सित मानसिकता के कारण समाधान को अलग नजरिये से देखा और दुष्प्रचार करने लगा । जिससे स्थानीय निवासियो  में साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं आपसी भाई-चारा बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गयी थी ।
               
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी एव आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर मो0 अकमल को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद श्री अनवर अली खान द्वारा  आज दिनांक 25.07.2020 मुखबिर की सूचना पर असीलपुर पुलिया से समय -10.30 बजे अभियुक्त मो0 अरशद पुत्र रईश अहमद ग्राम असीलपुर (फरिहां) थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया  है । गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त की व्यक्तिगत तलाशी में एक अदद मोबाईल व एक अदद आई0डी0 कार्ड कथित न्युज चैनल ASP TV NATIONAL बरामद हुआ है । अभियुक्त के साथ ही इसके अन्य दो सहयोगी जिनके नाम क्रमशः अरविन्द सिंह और रेहान खान भी शामिल थे । जिनके सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

पूछताछ विवरण-  पुछताछ के बाद यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त समाज में चर्चित होना चाहता था इसलिए पुरानी जर्जर ईमारत के सम्बन्ध में भ्रामक रिपोर्टीग किया जो आक्रामक हो और उसे अधिक से अधिक लोगो द्वारा देखा जाए और वह खुद फेमस हो सके । अभियुक्त के साथ ही इसके अन्य दो सहयोगी जिनके नाम क्रमशः अरविन्द सिंह और रेहान खान भी शामिल थे।   
पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 120/20 धारा 295ए, 505 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

मो0 अरशद पुत्र रईश अहमद ग्राम असीलपुर (फरिहां) थाना निजामाबाद आजमगढ़

बरामदगी

1.  एक अदद मोबाईल           

2.  एक अदद आई0डी0 कार्ड कथित न्युज चैनल ASP TV NATIONAL

गिरफ्तार करने वाली टीम

SHO  अनवर अली खांन प्रभारी निरीक्षक थाना निजामाबाद मय हमराह जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने