Breaking News

बेटे की हत्या करने वाला अभियुक्त (पिता) गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मेहनगर।
               
दिनांक 24.07.2020 को वादी केदारनाथ यादव पुत्र स्व0 कतवारू यादव ग्राम गद्दीपुर थाना मेहनगर ने थाना पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 23.07.2020 की शाम को उसके सगे हवलदार यादव एवं उनके बेटे विशाल यादव के बीच विशाल द्वारा शराब पीकर घर आने के कारण मार-पीट हो गयी थी जिसमे विशाल के पिता हवलदार ने लाठी-डण्डे से विशाल को मारपीट दिया था जिन्हे मैने बीच बचाव कर अलग किया था । विशाल को देर रात पेट में दर्द होने लगा और भोर में मौत हो गई । सुबह दाह-संस्कार की तैयारी थी लेकिन पुलिस को खबर हुई और दाह संस्कार रोककर पीएम कराया गया । इस सूचना पर थाना स्थानीय परमु0अ0सं0- 106/2020 धारा 323/504/304/201 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
              
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0  त्रिवेणी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में आज दिनांक 25.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक मेहनगर श्री दुजेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अपराध श्री राजेश कुमार मिश्र द्वारा  मु0अ0सं0-106/2020 धारा 323/504/304/201 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त हवलदार यादव पुत्र स्व0 कतवारु यादव सा0 गद्दीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को उसके घर से दबिश देकर समय करीब 10.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्त से पूछताछ मे यह तथ्य प्रकाश में आया कि  दिनांक 23.07.20 को सायं काल मे उसका लड़का मृतक विशाल उर्फ नाटे यादव जो शराब के नशे मे गाली दे रहा था मना करने पर नही माना हाथापाई करने लगा विवश होकर क्रोध वस मेरे द्वारा उसके साथ मार पीट किया गया । जिसके कारण चोट लगने से सुबह उसकी मृत्यु हो गई ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 106/2020 धारा 323/504/304/201 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।      

गिरफ्तार अभियुक्त

हवलदार यादव पुत्र स्व0 कतवारु यादव सा0 गद्दीपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़

बरामदगी

आला कत्ल दो अदद डण्डा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अपराध निरीक्षक श्री राजेश कुमार मिश्र थाना मेहनगर मय हमराह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने