आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
दिनांक 18.07.2020 को कलामूद्दीन पुत्र श्री निजामूद्दीन निवासी थाना क्षेत्र जीयनपुर जनपद आजमगढ ने थाना जीयनपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनाक 17.07.2020 को मेरी पुत्री को मेरे ही गांव के सतेन्द्र गोंड़ पुत्र मुराली गोड़ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 219/2020 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ श्री सिद्धार्थ एव क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में आज दिनांक 25.07.2020 को उ0नि0 श्री केशर यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-219/2020 धारा 363/366 भादवि से सम्बन्धित अपचारी किशोर सतेन्द्र गौड़ पुत्र मुराली गौड़ निवासी मुहम्मदपुर कोड़रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को महादेवा मोड़ के पास से समय 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 219/2020 धारा 363/366 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अपचारी
सतेन्द्र गोंड़ पुत्र मुराली गोड़ ग्राम मुहम्मदपुर कोड़रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 केशर यादव थाना जीयनपुर मय हमराह जनपद आजगमढ़