आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवमं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में आज दिनांक 25.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज श्री नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा भैरवबाबा तिराहा के पास थाना के टाप-10 अपराधी सोनू राम पुत्र मोहन राम ग्राम उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को वाहन चेकिंग के दौरान हल्की मुठभेड़ के बाद एक अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा एवं एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ समय 11 बजे गिरफ्तार किया गया है । चेकिंग स्थल पर पुछताछ हेतु रोकने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अवैध असलहे से फायर किया गया । पुलिस पार्टी द्वारा अपने प्रशिक्षण एवं अनुभव के आधार पर अपना बचाव करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त इससे पहले भी अवैध असलहा रखने,मारपीट,जानलेवा हमला,चोरी,अपमिश्रित शराब एव एनडीपीएस रखने/बेचने के मामले में जेल जा चुका है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 145/20 धारा 307 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 146/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सोनू राम पुत्र मोहन राम ग्राम उसुरकुढ़वा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 37/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 152/18 धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 127/16 धारा 380,411 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
4. मु0अ0सं0-129/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0 255/15 धारा 323, 504, 452 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
6. मु0अ0सं0 258/14 धारा 8/20 NDPS ACT थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
7. मु0अ0सं0 169/11 धारा 8/20 NDPS ACT थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
8. मु0अ0सं0 145/20 धारा 307 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
9. मु0अ0सं0 146/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
बरामदगी
एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदाकारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री राजेश प्रसाद थाना महराजगमज मय हमराह जनपद आजमगढ ।