Breaking News

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन की कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 जुलाई-- जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव तथा इस संदर्भ में उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कतिपय निर्देश जारी करते हुये, इनका अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 
उन्होने बताया कि दिनॉक 24 जुलाई को जनपद में नोवेल कोरोना संक्रमण के पूर्व प्रेषित सैम्पल की जॉच रिपोर्ट आने के उपरान्त जनपद आजमगढ़ के 1-राजस्व ग्राम खानपुर, तहसील फूलपुर, 2-राजस्व ग्राम रामपुर बढ़ौना, तहसील लालगंज, 3-राजस्व ग्राम अहरौला, तहसील बूढ़नपुर, 4-राजस्व ग्राम बशीरपुर, तहसील सदर, 5-शारदा मैरज हाल के सामने छोटी हरैया, तहसील सदर, 6-मोहल्ला तेलीपुर, वार्ड सं0-8 गांधीनगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 7-मोहल्ला हुसैनाबाद, वार्ड सं0-9 विवेकानन्द नगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 8-वार्ड नं0-7, पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 9-राजस्व ग्राम बासूपार बनकट, तहसील सगड़ी, 10-राजस्व ग्राम अनेई, तहसील सदर, 11-मोहल्ला बाज बहादुर, नगार पालिका परिषद आजमगढ़, 12-राजस्व ग्राम मिर्जापुर, तहसील निजामाबाद, 13-राजस्व ग्राम असगड़ मुस्तफाबाद, तहसील निजामाबाद, 14-राजस्व ग्राम भवानीपुर, तहसील निजामाबाद में व्यक्तियों के कोविङ-19 से संक्रमित होने की पुटि है।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि कन्टेनमेंट जोन के निर्धारण के सम्बन्ध मे दी गयी व्यवस्था के अनुसार जनपद के 1-यादव बस्ती, राजस्व ग्राम खानपुर, तहसील फूलपुर, 2-चैहान बस्ती, राजस्व ग्राम रामपुर बढ़ौना, तहसील लालगंज, 3-सोनकर गली के आस पास का क्षेत्र, टैक्सी स्टैण्ड कप्तानगंज रोड, राजस्व ग्राम अहरौला, तहसील बूढ़नपुर, 4-राजस्व ग्राम बशीरपुर, तहसील सदर, 5-शारदा मैरज हाल के सामने छोटी हरैया, तहसील सदर, 6-रामआसरे के मकान से राजाराम के मकान तक, मोहल्ला तेलीपुर, वार्ड सं0-8 गांधीनगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 7-मोहल्ला हुसैनाबाद, वार्ड सं0-9 विवेकानन्द नगर, नगर पंचायत निजामाबाद, 8-मंगल बाजार गली, वार्ड नं0-7, पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर, नगर पंचायत फूलपुर, 9-मजरा मुस्लिम बस्ती, राजस्व ग्राम बासूपार बनकट, तहसील सगड़ी, 10-राजस्व ग्राम अनेई, तहसील सदर, 11-मोहल्ला बाज बहादुर, नगार पालिका परिषद आजमगढ़, 12-अनुसूचित जाति बस्ती, राजस्व ग्राम मिर्जापुर, तहसील निजामाबाद, 13-उत्तरी पुरवा, राजस्व ग्राम असगड़ मुस्तफाबाद, तहसील निजामाबाद, 14-मुस्लिम बस्ती, राजस्व ग्राम भवानीपुर, तहसील निजामाबाद का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। इसके अतिरिक्त बिन्ना सेठ वाली गली वार्ड नं0-05 सदर बाजार, नगर पंचायत अतरौलिया पूर्व से ही कन्टेनमेंट जोन है। इस क्षेत्र में रैण्डम सैम्पलिंग के उपरान्त अधिक संख्या में कोविड-19 मरीजों के पुष्ट होने के कारण इसे विस्तारित करते हुये वार्ड सं0-05 सदर बाजार, नगर पंचायत अतरौलिया का सम्पूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा।
इन क्षेत्रों में कन्टेनमेंट जोन प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिसमें कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किये गये रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम/इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटाइन किया जाना। इस हेतु ऑकलन सम्बंधित व्यक्ति के लक्षण, कन्फम्र्ड केस व उनके सम्पर्क की स्थिति तथा यात्रा इतिहास के आधार पर किया जायेगा। SARI (sever Accute Respiratiory Infaction), ILI (Infuenja Like Illnes) या दूसरे लक्षणों (भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट) वाले केसों की जॉच विशेष रूप से गठित टीम द्वारा हाउस टू हाउस सर्विलांस, समस्त केसों का प्रोटोकाल के अनुसार नैदानिक प्रबंध (क्लिनिकल मैनेजमेंट), लोगों की काउन्सिलिंग व उन्हें इस सम्बंध में जागरूक करना एवं इस हेतु संचार प्रबंधन के प्रभावी उपाय करना, कन्टेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जायेगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किये जायेंगे। इन क्षेत्रों (कन्टनमेंट जोन) के अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी सिवाय ऐसी स्थिति के जो चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति और आवश्यक वस्तुओंध्सेवाओं की आपूर्ति से सम्बंधित हो। इस सम्बंध में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

और नया पुराने