आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 12 जुलाई-- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एके मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार सदर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैंl ये विंध्याचल, मिर्जापुर अपने घर गए थे, वहां पर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थीlयहां पर आने पर उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैl उनको इलाज के लिए पीजीआई चक्रपानपुर भेजा गया हैl